लातेहार। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत भूसुर चौक के समीप शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे एक तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार अनिष्मा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदलाल उरांव का पुत्र जयपाल उरांव युवती के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर जागलदगा जा रहा था। भूसुर चौक के पास अचानक टर्निंग पॉइंट आने पर बाइक चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे केटीएम बाइक करीब पांच…