भाजपा ने महेश सिंह को लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दिया समर्थन

भाजपा ने महेश सिंह को लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दिया समर्थन

लातेहार: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश सिंह को आगामी लातेहार नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में इस बार नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं, बल्कि स्वतंत्र रूप से कराए जा रहे हैं। इसके बावजूद भाजपा ने संगठनात्मक निर्णय लेते हुए अपने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को एकजुट रखते हुए महेश सिंह के पक्ष में खुला समर्थन देने का निर्णय लिया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि महेश सिंह…

Loading

Read More

नगर निकाय चुनाव को लेकर साहिबगंज में कांग्रेस की जिला राजनीतिक मामले समिति की अहम बैठक

नगर निकाय चुनाव को लेकर साहिबगंज में कांग्रेस की जिला राजनीतिक मामले समिति की अहम बैठक

बरहरवा :झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के माननीय अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार रविवार, 01 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय, साहिबगंज में नगर निकाय चुनाव की रणनीति को लेकर जिला राजनीतिक मामले समिति (District Political Affairs Committee) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने की। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, नगर निकाय (ULB) प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य बरहरवा, पीसीसी वर्किंग कमिटी के सदस्य, स्पेशल इनवाइटी पीसीसी सहित बड़ी संख्या में…

Loading

Read More

आम आदमी पार्टी झारखंड में करेगी जड़ मजबूत ,जमशेदपुर में प्रदेश व जोनल कमेटी की बैठक आयोजित

आम आदमी पार्टी झारखंड में करेगी जड़ मजबूत ,जमशेदपुर में प्रदेश व जोनल कमेटी की बैठक आयोजित

जमशेदपुर : आम आदमी पार्टी मात्र दस वर्षो के सफर में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त कर ली है। दिल्ली व पंजाब के बाद गुजरात, गोवा, जम्मू-कश्मीर आदि में तेजी से पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। यह बात आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी शिवचरण गोयल ने प्रदेश समन्वय समिति की बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा। वो रविवार को गोलमुरी स्थित टुइलाडुंगरी स्कूल के सभागार में आयोजित प्रदेश और जोनल पदाधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि झारखंड में पार्टी को मजबूत करना…

Loading

Read More

वाईस प्रिंसिपल रमेश राय की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई व सम्मान समारोह आयोजित

वाईस प्रिंसिपल रमेश राय की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई व सम्मान समारोह आयोजित

जमशेदपुर: एनटीटीएफ स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान के सभागार में वाईस प्रिंसिपल रमेश राय के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित की गई।कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में पूर्व एवं वर्तमान छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान वक्ताओं ने श्री राय के अविस्मरणीय सेवा काल को याद किया साथ ही उनके विशिष्ट उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। समारोह के दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य प्रीत जॉन , टाटा स्टील फाउंडेशन के बृज किशोर सिंह और प्रबंधन समिति के पल्लवानी चौधरी संयुक्त रूप से उन्हें स्मृति चिह्न…

Loading

Read More

न्यू माईनस स्वांग में महिला कीआत्महत्या,बंद कमरे में फांसी पर झूलती मिली

न्यू माईनस स्वांग में महिला कीआत्महत्या,बंद कमरे में फांसी पर झूलती मिली

गोमिया : न्यू माईनस स्वांग क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान निधि देवी के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम दिलीप भगत है। निधि की शादी पिंटू कुमार से हुई थी, जो वर्तमान में दिल्ली में रहकर काम करता है। निधि का मायका हजारीबाग जिले के झंडा चौक में बताया गया है।घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। जानकारी के अनुसार निधि की सास और उसकी चार वर्षीय बेटी साडम किसी के जन्मदिन समारोह में…

Loading

Read More

नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

लातेहार।नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में निर्वाचन संपन्न कराया जाना है। निर्वाचन प्रक्रिया के सफल, सुचारू एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डी.आर.डी.ए. सभागार में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में नगर पंचायत लातेहार अंतर्गत प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी अनिल मिंज, कार्यपालक दण्डाधिकारी, लातेहार द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने मतदान के दौरान संभावित चुनौतियों, संवेदनशील बिंदुओं, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं,…

Loading

Read More

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के समापन समारोह में पाकुड़ जिला ने लहराया परचम

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के समापन समारोह में पाकुड़ जिला ने लहराया परचम

सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान पाकुड़।शनिवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के समापन अवसर पर रांची स्थित चाणक्या बी.एन.आर. में आयोजित राज्य स्तरीय सेमिनार-कम-ट्रेनिंग कार्यक्रम में पाकुड़ जिले ने सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। राज्य स्तरीय मूल्यांकन में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने की दिशा में प्रभावी कार्य करने के लिए पाकुड़ जिले को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।इस श्रेणी में प्रथम स्थान जमशेदपुर तथा द्वितीय स्थान रामगढ़ जिले को मिला। कार्यक्रम…

Loading

Read More

स्वास्थ्य जागरूकता के लिए आयुष विभाग ने आमजन को दिया योग का प्रशिक्षण

स्वास्थ्य जागरूकता के लिए आयुष विभाग ने आमजन को दिया योग का प्रशिक्षण

पाकुड़।स्वस्थ शरीर ही सफल जीवन की आधारशिला है। इसी भाव को साकार करते हुए आयुष विभाग, पाकुड़ द्वारा जिलेभर में योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आयुर्विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जीवनशैली में सकारात्मक सुधार लाना तथा प्राकृतिक उपचार पद्धतियों को प्रोत्साहित करना है। इसी क्रम में शनिवार को पाकुड़, पाकुड़िया, हिरणपुर, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा सहित जिले के 40 से अधिक स्थानों पर योग…

Loading

Read More

पाकुड़ में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

पाकुड़ में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

पाकुड़।जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत जिले में संचालित गतिविधियों तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में कमी लाने के क्षेत्र में पाकुड़ जिले ने पूरे राज्य में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं…

Loading

Read More

जिला स्वास्थ्य समिति ने 100 डेज टीबी अभियान को लेकर दिया प्रशिक्षण

जिला स्वास्थ्य समिति ने 100 डेज टीबी अभियान को लेकर दिया प्रशिक्षण

लातेहार। जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिला यक्ष्मा नियंत्रण पदाधिकारी की उपस्थिति में 100 डेज टीबी अभियान को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण शुक्रवार को सदर अस्पताल के सभागार में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण के दौरान WHO कंसल्टेंट डॉ. अर्जुन कृष्णा ने निक्षय (Ni-kshay) पोर्टल पर ऑनलाइन डेटा एंट्री तथा 100 डेज टीबी अभियान की रणनीतियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। डॉ. कृष्णा ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है और इसका समय पर पहचान व उपचार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने…

Loading

Read More