ग्राम दुरंगी खुर्द की बेटी अर्चना कुमारी का झारखंड सिविल सेवा में चयन, गांव में खुशी की लहर
लातेहार/दुरंगी खुर्द।झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित 11वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम ने लातेहार जिले के दुरंगी खुर्द गांव को गौरवान्वित कर दिया है। गांव की होनहार बेटी अर्चना कुमारी ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता अर्जित करते हुए झारखंड वित्त सेवा (Jharkhand Finance Services) में अपना स्थान सुरक्षित किया है।…