रांची। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में आगामी 48 घंटे के भीतर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसको लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के सभी उपायुक्तों और जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियां समय रहते सुनिश्चित की जाएं। आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में संभावित बारिश को देखते हुए एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) और…