लातेहार, 15 जनवरी 2025: जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में छोटे भैया-बहनों को सुवर्णप्राशन की पहली खुराक पिलाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पलामू विभाग निरीक्षक नीरज कुमार लाल, प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी एवं सह प्रांत शिशु वाटिका प्रमुख श्रीमती गीता कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती माता के चित्र पर पुष्पार्चन से की गई। यह कार्यक्रम शिशुओं के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, प्राणिक और आध्यात्मिक विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण था, जिसे 15 जनवरी 2025 को पुष्प नक्षत्र में आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिशु…