रांची। झारखंड के विभिन्न इलाकों में होली का पर्व दो दिनों तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गुरुवार की रात 10.45 बजे के बाद श्रद्धालुओं ने परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार विधिपूर्वक होलिका दहन किया। इससे पहले महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर हल्दी, चावल, बूट झंगरी और गेहूं की बालियां अर्पित कीं। धूप-दीप जलाकर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की। होलिका दहन के दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक गीत गाए और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। मान्यता के अनुसार, होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसी परंपरा का…