पंकज कुमार यादव, गारु : लातेहार जिले के सरयू बाजार, मे 13/03/2025 दिन बृस्पतिवार को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से अंचलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा एवं थाना प्रभारी पारस मणि के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई और किसी भी संदिग्ध गतिविधि…