गोमिया:-ललपनिया में आयोजित होने जा रहा लुगुबूरू घंटाबाड़ी धरोमगढ़ महोत्सव इस वर्ष पहले से कहीं अधिक भव्य, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक स्वरूप में संपन्न होगा। गुरुवार को ललपनिया स्थित श्यामली गेस्ट हाउस सभागार में उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह की अध्यक्षता में पूजा आयोजन समिति, जिला स्तरीय पदाधिकारियों और विभिन्न कंपनी प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक हुई।बैठक में महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एनडीसी प्रभाष दत्ता, डीटीओ मारूति मिंज, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगर्नाथ…