Category: Jharkhand News
Jharkhand News
लातेहार:पर्व-त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा जांच अभियान तेज,पुराना आलू नया बनाने की जांच
लातेहार: आगामी पर्व-त्योहार को देखते हुए उपायुक्त लातेहार उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस दिशा में जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. मोइन अख्तर के नेतृत्व में आज गुरुवार को लातेहार शहरी क्षेत्र में विभिन्न खाद्य व्यवसायों का औचक निरीक्षण किया गया। इस अभियान के दौरान सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे पुराने आलू को कृत्रिम रूप से नया आलू बनाने के मामले की पुष्टि हेतु थोक एवं खुदरा बाजार से आलू के…
48 घंटे में दिव्यांग खतरू सोरेन का प्रमाण पत्र, 12 घंटे में पेंशन स्वीकृति,उपायुक्त का निर्देश
पदाधिकारी आमजनों की समस्याओं को सुने, अगर कहीं कोई निष्पादन में परेशानी हो तो उन्हें सही जानकारी देते हुए, बतायें कि निष्पादन में इतना समय लगेगा आम लोगों से किया संवाद, आन स्पाट निष्पादित दाखिल – खारिज के लाभुकों के बीच रसिद का वितरण, सर्वजन पेंशन स्वीकृत – नन्ही बच्ची का किया गया अन्नप्राशन्न, आदिवासी समाज का विकास जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकत उपायुक्त अजय नाथ झा ने निर्देश दिया कि दिव्यांग श्री खतरू सोरेन का दिव्यांगता प्रमाण पत्र 48 घंटों के भीतर तैयार किया जाए तथा उसके बाद 12…
अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से राहत,समन आदेश रद्द
रांची/चाईबासा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। झारखंड हाईकोर्ट ने चाईबासा एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ संज्ञान लेने और समन जारी करने के आदेश को रद्द कर दिया है। जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की पीठ ने गुरुवार को यह आदेश पारित करते हुए मामले को पुनर्विचार के लिए निचली अदालत को वापस भेज दिया। अदालत ने कहा कि सीनियर मजिस्ट्रेट ने संज्ञान लेने का आदेश सत्र न्यायालय के आदेश से प्रभावित…
बरहड़वा स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
बरहड़वा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहड़वा में गुरुवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत एकदिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन एमओआईसी डॉ. पंकज कर्मकार के नेतृत्व में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं पहुँचीं, जिनका हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, वजन, मूत्र परीक्षण सहित संपूर्ण स्वास्थ्य जांच किया गया। साथ ही आवश्यकतानुसार अल्ट्रासोनोग्राफी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, स्वच्छता बनाए रखने, आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियों के नियमित सेवन तथा संस्थागत प्रसव के लाभों के बारे में…
बरहड़वा में भाजपा का मंडल कार्यशाला आयोजित, आत्मनिर्भर भारत पर हुई चर्चा
बरहड़वा। भारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को बरहड़वा स्थित आर.बी. पैलेस में मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता की। कार्यशाला में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। मंडल कार्यशाला को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा…
पतना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:साप्ताहिक हाट से रेड सैंड बोआ सांप रेस्क्यू,सपेरा फरार
पतना। वन विभाग की टीम ने गुरुवार की शाम साप्ताहिक हाट से एक रेड सैंड बोआ (दोमुंहा) सांप को रेस्क्यू किया। वन रक्षी पप्पू कुमार यादव ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि हाट बाजार में एक सपेरा सांप का खेल दिखा रहा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर सपेरा भाग निकला। वन विभाग की टीम ने मौके से एक रेड सैंड बोआ सांप और पांच छोटे सांप के बच्चे बरामद किए, जिनकी उम्र लगभग 10 से 20 दिन बताई जा…
कोई भी पीवीटीजी सदस्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से न रहे वंचित : उपायुक्त
पलामू:- पलामू उपायुक्त समीरा एस० ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पलामू जिले के सभी विशिष्ट रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) परिवारों को उन्नति दूरस्थ आदिवासी योजना (UDAY) के तहत शत-प्रतिशत आच्छादित किया जाए। उन्होंने कहा कि ‘उदय’ एक महत्वाकांक्षी योजना है, जो दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे पीवीटीजी परिवारों के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण का आधार है। उपायुक्त उन्नति दूरस्त आदिवासी योजना (UDAY) के सफल क्रियान्वयन को लेकर समाहरणालय के एनआईसी सभागार से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर रही थीं। सभी पीवीटीजी परिवार…
बरहड़वा आरपीएफ की बड़ी सफलता:चार दिनों में 12 नाबालिग बरामद, दो मानव तस्कर गिरफ्तार
बरहड़वा।आरपीएफ पोस्ट बरहड़वा की टीम ने बीते चार दिनों में मानव तस्करी और बाल सुरक्षा के खिलाफ लगातार मुहिम चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान कुल 12 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बरामद कर बाल संरक्षण मंथन, साहिबगंज को सुपुर्द किया गया और दो मानव तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस अभियान के तहत बुधवार की रात को आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार, एचसी बी.के. यादव, कांस्टेबल अनिल कुमार साह और अजय कुमार स्टेशन परिसर में गश्त पर थे। रात करीब 8.30 बजे प्लेटफॉर्म के विभिन्न हिस्सों में…
मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर हुए हमले की कड़ी निंदा
कोटालपोखर।भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पोलित ब्यूरो ने भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर जूता फेंकने की निंदनीय घटना की कड़ी भर्त्सना की है। यह घटना न केवल न्यायपालिका की गरिमा पर हमला है, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति बढ़ती असहिष्णुता का गंभीर संकेत भी है। यह अत्यंत आपत्तिजनक और स्तब्ध कर देने वाली बात है कि सर्वोच्च न्यायालय की खुली अदालत में एक अधिवक्ता द्वारा मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंका गया और “सनातन धर्म” के नाम पर नारेबाजी की गई। यह कृत्य…