रांची। टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के मिश्रा टोला में मंगलवार की शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई जब श्रीकांत मिश्रा के घर के आंगन में करीब 10 से 12 फीट लंबा अजगर निकल आया। अचानक इतने विशाल सांप को देखकर परिजनों के साथ-साथ आसपास के लोग भी डर के मारे चीख पड़े। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और किसी ने मोबाइल से अजगर का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। अजगर के आकार को देखकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया। ग्रामीणों ने…