बरहड़वा।राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा और कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह युवा नेता तनवीर आलम ने सोमवार शाम बरहरवा नगर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा समिति के सदस्यों से मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी ली। मौके पर समिति सदस्यों ने फूलों का मोमेंटो एवं अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं समिति सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।…