— पंकज यादव की रिपोर्ट, लातेहार। जिले में नक्सल विरोधी अभियान को गति देते हुए बारेसाढ़ थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। थाना कांड संख्या 05/2022 के तहत चल रहे गंभीर नक्सली प्रकरण में न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस ने चार इनामी नक्सलियों के घरों पर न्यायालयीय इश्तेहार विधिवत रूप से चिपकाया। इस मामले में आरोपियों पर धारा 147, 148, 149, 506, 307, 353 भा.दं.सं., 27 आर्म्स एक्ट, 3/4/5 एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट, 10/13/16 यूएपी एक्ट तथा 17 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, ये सभी…