आमजनों के कार्य सही समय पर निष्पादन हो,इसे लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त समीरा एस ने अतिरिक्त प्रभार वाले बीडीओ-सीओ की जवाबदेही तय कर दी है।अतिरिक्त प्रभार वाले बीडीओ-सीओ किस दिन कहां कार्य करेंगे यह जिला स्तर पर ही तय कर दिया गया है।प्रायः ऐसा देखा जा रहा था कि अतिरिक्त प्रभार वाले प्रखंडों/अंचलों में आमजनों के बीच भ्रम वाली स्थिति उत्पन्न हो गयी थी जिसके उनके कार्य प्रभावित हो रहे थे।इस प्रकार आमजनों के कार्यहित में डीसी द्वारा यह निर्णय लिया गया है। जाने किस दिन कहां कार्य करेंगे…