स्थानीय समाचार

गढ़वा:मझिआंव में तीन चोरी कांड का खुलासा, पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Views: 61
0 0
Read Time:3 Minute, 42 Second
गढ़वा:मझिआंव में तीन चोरी कांड का खुलासा, पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता

गढ़वा :- मझिआँव थाना क्षेत्र में दिसंबर के अंतिम सप्ताह से जनवरी के पहले दिन तक हुई लगातार तीन चोरी की घटनाओं ने आम लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया था। स्कूल, किराना दुकान और सीमेंट-छड़ दुकान को निशाना बनाकर चोरों ने नगदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य कीमती वस्तुएँ चोरी कर ली थीं।

इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के निर्देश पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।प्रथम मामला 28 दिसंबर 2025 को सामने आया, जब मध्य विद्यालय मझिआँव से यूपीएस, प्रिंटर और बैटरी चोरी की गई। इस संबंध में मझिआँव थाना कांड संख्या 151/2025 धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद 31 दिसंबर 2025 को चन्द्री स्थित गायत्री जनरल स्टोर से लगभग 30 हजार रुपये मूल्य के किराना सामान और सीसीटीवी डीवीआर चोरी होने पर थाना कांड संख्या 152/2025 धारा 331(4)/305 बीएनएस दर्ज किया गया।

तीसरी घटना 1 जनवरी 2026 को चन्द्रवंशी पेट्रोल पंप के पास स्थित सीमेंट और छड़ दुकान में हुई, जहां से लगभग 5 लाख रुपये नकद, चांदी के सिक्के और डीवीआर चोरी कर लिए गए। इस मामले में थाना कांड संख्या 001/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस दर्ज किया गया।

स्कूल, दुकान और गोदाम चोरी मामले में भारी सामान बरामद

जांच के दौरान पुलिस को कुन्दन कुमार चौधरी, आशीष कुमार गुप्ता, हिमांशु कुमार गुप्ता और राकेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह की संलिप्तता के ठोस साक्ष्य मिले। इसके आधार पर 10 जनवरी 2026 को पुलिस ने कुन्दन कुमार चौधरी, आशीष कुमार गुप्ता और हिमांशु कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान तीनों अभियुक्तों ने चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी गए सामानों की बरामदगी की गई।

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से प्रिंटर, यूपीएस, मॉनिटर, थिन क्लाइंट, की-बोर्ड, माउस, बैटरी, केबल और डीवीआर समेत कई चोरी के सामान बरामद किए हैं। वहीं चौथा अभियुक्त राकेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा, मझिआँव अंचल के पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी मझिआँव सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button