उधवा। शुक्रवार के दोपहर राधानगर थाना के पास मोहनपुर चौक पर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान बिना हेलमेट व ड्राईविंग लाईसेंस के अलावा बाईक की तलाशी ली गई। जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान करीब एक दर्जन से अधिक बाईक चालकों को बैगेर हेलमेट के पकड़ाया। वहीं वाहन चेकिंग की सूचना मिलने पर बाईक चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। कतिपय बाईक चालक रास्ता बदल कर यातायात किया और कई बाईक चालक पुलिस को देखकर वापस लौट गये।