गोमिया। थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल स्वांग न्यू माइनस आवासीय कॉलोनी में शुक्रवार को 25 वर्षीय शादीशुदा महिला प्रियंका देवी का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे से झूलता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गोमिया पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है। घटना को लेकर दो तरह की बातें सामने आ रही हैं।एक ओर ससुराल पक्ष का कहना है कि घरेलू कलह के कारण प्रियंका ने कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगा ली। वहीं दूसरी…