स्थानीय समाचार

मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न

Views: 87
0 0
Read Time:3 Minute, 10 Second
मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न

उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण, पारदर्शी व कदाचार-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

पाकुड़।
झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के सुचारु संचालन एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा के उद्देश्य से उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने के.के.एम. कॉलेज, पाकुड़ स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा संचालन की निगरानी प्रणाली का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने केंद्राधीक्षक, वीक्षक सहित परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराया जाए।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि परीक्षा संचालन के दौरान झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों एवं नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन अनिवार्य है। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षक एवं अन्य कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न कराई जाए।

उपायुक्त ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा परीक्षा से संबंधित सभी नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने परीक्षा कार्य में संलग्न सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तत्परता एवं सजगता के साथ करने का निर्देश दिया।

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिसके परिणामस्वरूप परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button