रिपोर्टर: अनुज तिवारी,सतबरवा: बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सतबरवा प्रखंड अंतर्गत ठेमा मोड़ स्थित उत्कर्ष एकेडमी में मां सरस्वती की भव्य आराधना की गई। इस अवसर पर एकेडमी के डायरेक्टर मिंटू कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों के साथ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। पूजा समारोह की शुरुआत मंत्रोच्चार और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ हुई। विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की भव्य प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विद्या की देवी से ज्ञान और बुद्धि का वरदान मांगा। संगीतमय माहौल में भजन-कीर्तन का आयोजन भी…