रांची: झारखंड सरकार अपने आगामी बजट “अबुआ बजट” को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। इसी क्रम में रविवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया और राज्य के बजट को और अधिक जनोपयोगी बनाने के लिए अपने सुझाव रखे। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की,…