राजनीतिक दलों को बूथ एजेंट नियुक्त करने नाम एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने का निर्देश चतरा। सिमरिया प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 को लेकर एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने की।बैठक में सभी राजनैतिक मान्यता प्राप्त दलों के अध्यक्ष/ सचिव/ प्रतिनिधि एवं बीएलओ उपस्थित हुए। बैठक में वैसे मतदान केंद्र, जहां 1200 से अधिक मतदाता है, उन मतदान केंद्रो का रेशनलाइजेशन करना, वैसे पोलिंग स्टेशन लोकेशन, जहां एक से…