बरहरवा:अखंड ज्योति कलश रथ का नगर भ्रमण, श्रद्धालुओं ने किया पूजन-दर्शन


बरहरवा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वाधान में संचालित अखंड ज्योति कलश रथ के राजमहल आगमन पर बुधवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रथ के साथ गायत्री परिवार के सदस्यों एवं भक्तों ने नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया।
अखंड ज्योति कलश रथ सूर्य देव घाट स्थित गायत्री मंदिर से रवाना होकर नील कोठी दुर्गा मंदिर, महाजन टोली दुर्गा मंदिर, सिंघी दलान स्थित स्वर्ण जयंती पार्क, मुख्य बाजार होते हुए नया बाजार दुर्गा मंदिर तक पहुंचा। पूरे मार्ग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने कलश रथ का पूजन, दर्शन और स्वागत किया।
शांतिकुंज प्रतिनिधि डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 21 से 23 जनवरी 2026 तक शांतिकुंज, हरिद्वार में अखंड ज्योति के 100 वर्ष पूर्ण होने और माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन होना है। इसी को लेकर शांतिकुंज से 150 अखंड ज्योति कलश रथ पूरे भारत में भ्रमण कर रहे हैं। उसी क्रम में यह रथ राजमहल पहुंचा है।
रथ के स्वागत एवं पूजा-अर्चना में गायत्री परिवार राजमहल के प्रखंड समन्वयक सूबोल प्रसाद साह, भोला पंडित, दिलीप राम, बिना देवी, पूनम मेहता, कृष्णा साह, आशा शाह, आशा रानी शाह, सुमित्रा देवी, ललिता साहा, रंजन प्रमाणिक, नीलू देवी, बबली साहा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय भक्त उपस्थित थे।
मौके पर गायत्री चालीसा, गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा, माता भगवती देवी शर्मा तथा गायत्री माता के फोटो का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
![]()




