स्थानीय समाचार
नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी को घाघरा पुलिस ने भेजा जेल


घाघरा। नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में घाघरा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया है। घाघरा थाना के एसआई विकास कुमार ने बताया कि 15 नवंबर को कोटामाटी गांव निवासी ताजिम खान एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था।
घटना के बाद नाबालिग के पिता ने घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर बेटी के सकुशल बरामदगी की मांग की थी। आवेदन के आधार पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। आखिरकार आरोपी ताजिम खान नाबालिग लड़की के साथ स्वयं घाघरा थाना पहुंच गया।
पुलिस ने नाबालिग लड़की को सुरक्षित बाल सुधार गृह भेज दिया, जबकि आरोपी युवक ताजिम खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया गया।
![]()




