लातेहार: ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) की लातेहार इकाई द्वारा मंगलवार को जिले के डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन राज्यभर में पत्रकारों के खिलाफ बढ़ते फर्जी मुकदमे, हमले और पत्रकार सुरक्षा एवं सम्मान योजना के क्रियान्वयन को लेकर दिया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष रूपेश अग्रवाल, जिला महासचिव मुबारक आलम सहित कई पत्रकार शामिल थे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रूपेश अग्रवाल ने कहा कि झारखंड में पत्रकारों को सरकार द्वारा पूर्व में घोषित सुरक्षा…