फोरलेन पुल पर अनियंत्रित होकर बाइक से गिरा युवक,गंभीर हालत में रेफर


बरहरवा। उधवा–राजमहल मुख्य मार्ग पर स्थित फुलबड़िया फोरलेन पुल पर मंगलवार की देर शाम एक युवक अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के खगड़िया निवासी 30 वर्षीय संतोष गोस्वामी फोरलेन सड़क निर्माण कंपनी में कार्यरत हैं। वह अपने काम समाप्त करने के बाद फुलवरिया स्थित डेरा की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान फोरलेन पुल के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह बीच सड़क पर बुरी तरह गिर पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंची और घायल संतोष को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सादिक अंसारी ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया।
मौके पर थाना के एसआई महादेव उरांव ने पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
![]()




