पंकज कुमार यादव, गारू (लातेहार) : गारू प्रखंड के मायापुर पंचायत अंतर्गत पहाड़कोचा गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्राम प्रधान भुनेश्वर सिंह के घर के पास एक विशाल अजगर दिखाई दिया। लगभग 11 फीट लंबा और करीब 20 किलो वजनी इस अजगर को देखने के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया।इंचार्ज फॉरेस्टर परमजीत तिवारी के नेतृत्व में अमन गुप्ता, कृष्णा सिंह, लक्ष्मण यादव (ट्रैकर) तथा स्थानीय ग्रामीणों — शेरा…