स्थानीय समाचार

संत जेवियर्स स्कूल कोटालपोखर में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

संत जेवियर्स स्कूल कोटालपोखर में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

कोटालपोखर, शनिवार को संत जेवियर्स स्कूल, कोटालपोखर के प्रांगण में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और कला के प्रति रुचि को विकसित करना था।

प्रदर्शनी का उद्घाटन बरहरवा मंडल के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी नितिन खंडेलवाल ने विद्यालय के प्राचार्य फादर डॉ. स्टीफन राज के साथ संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर संत जोसफ स्कूल पाकुड़ के प्राचार्य फादर श्रील, संत मेरी स्कूल बेनियाग्राम फरक्का के प्राचार्य फादर हरमन किंदु तथा मिशन जीवनपुर की प्रधानाचार्या सिस्टर क्रिस्टीना विशेष रूप से उपस्थित रहीं, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण, मानव हृदय, थर्मल पावर प्लांट, मानव श्वसन तंत्र, पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचयन, विद्युत परिपथ एवं मानव शरीर के अंगों पर आधारित आकर्षक कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए। प्रत्येक छात्र ने अपने प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली और उपयोगिता को सरल भाषा में समझाया। पुराने सिक्कों का संग्रह दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

कला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा देखते ही बनी। चित्रकला, पोस्टर, रंगोली, क्राफ्ट, वेस्ट मटेरियल से बनी कलाकृतियाँ, मूर्तिकला एवं हस्तकला के सुंदर नमूने प्रदर्शित किए गए। विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति जैसे सामाजिक विषयों को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रदर्शनी के अवलोकन हेतु बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों की मेहनत, वैज्ञानिक समझ और रचनात्मकता की सराहना की।
अंत में प्राचार्य फादर डॉ. स्टीफन राज ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और प्रदर्शनी को ज्ञानवर्धक व प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button