लातेहार से रिपोर्ट, लातेहार : जिले में जन वितरण प्रणाली (PDS) इन दिनों अव्यवस्था का शिकार हो गई है। स्टेशन स्थित सरकारी गोदाम में रखरखाव की लापरवाही के कारण अनाज खराब हो चुका है। डीलर ऐसे अनाज को लेने से साफ इनकार कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों के दबाव में एजेंटों के माध्यम से जबरन उनकी दुकानों तक इसकी आपूर्ति की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में ग्रीन कार्डधारकों के लिए आवंटित चावल चंदवा प्रखंड भेजा गया था, जो फंगस लगने के कारण हरा पड़ चुका था।…