अनूप कुमार गुप्ता, नगर उंटारी (गढ़वा)। नगर उंटारी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित अंडरपास में जलजमाव की समस्या गंभीर होती जा रही है। बारिश के दौरान अंडरपास में पानी भरने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं को आवागमन में कठिनाई होती है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।जलजमाव की इस समस्या को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जिला सचिव पंकज कुमार यादव ने रेलवे प्रशासन को अवगत कराया है। उन्होंने पहले डीआरएम को फोन किया, लेकिन कॉल फॉरवर्ड होने के…