झारखंडस्थानीय समाचार

गणतंत्र दिवस पर झंडोतोलन की समय-सारणी तय, घाघरा बीडीओ ने की बैठक

Views: 70
0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second
गणतंत्र दिवस पर झंडोतोलन की समय-सारणी तय, घाघरा बीडीओ ने की बैठक

घाघरा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में झंडोतोलन की समय-सारणी को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) दिनेश कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की। बैठक में सर्वसम्मति से धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाने का निर्णय लिया गया तथा झंडोतोलन की समय-सारणी निर्धारित की गई।

तय कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रातः 8:00 बजे, महात्मा गांधी पुस्तकालय में 8:15 बजे, पशुपालन कार्यालय घाघरा में 8:25 बजे, पंचायत सचिवालय में 8:35 बजे, घाघरा थाना में 8:50 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9:05 बजे, कल्याणकारी मानव विकास संस्थान में 9:10 बजे, एस.एस. प्लस टू उच्च विद्यालय में 9:15 बजे, शहीद देवनारायण भगत स्मारक (चांदनी चौक) में 9:25 बजे, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में 9:45 बजे, मध्य विद्यालय घाघरा में 9:55 बजे, टाना भगत इंटर कॉलेज में 10:05 बजे, शहीद संतोष उरांव स्मारक (स्मृति चपका) में 10:20 बजे तथा कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय में 10:35 बजे झंडोतोलन किया जाएगा।

बैठक में प्रखंड प्रमुख सविता देवी, पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सीमा एक्का, कृषि पदाधिकारी शंकर खेरवार, एसआई विकास कुमार, ज्ञानरंजन सहित कई पदाधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

गणतंत्र दिवस पर झंडोतोलन की समय-सारणी तय, घाघरा बीडीओ ने की बैठक

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button