प्रेम कुमार साहू, घागरा प्रखंड में लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ आरंभ हो गया। घाघरा प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के सभी गांवों में श्रद्धालुओं ने परंपरा अनुसार नहाय-खाय का विधि-विधान महिलाओं ने नदी, तालाब में स्नान कर स्वच्छता का संकल्प लिया और भगवान भास्कर की पूजा आरंभ की। इसके बाद चने की दाल, लौकी-भात और शुद्ध देसी घी में बना प्रसाद ग्रहण कर व्रत की शुरुआत की गई।चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के दूसरे दिन रविवार को खरना, तीसरे दिन सोमवार को…