स्थानीय समाचार

मेदिनीनगर बस स्टैंड रोड गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा: सुपारी किलिंग में 5 गिरफ्तार, हथियार और नगद बरामद

Views: 232
0 0
Read Time:5 Minute, 4 Second
मेदिनीनगर बस स्टैंड रोड गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा: सुपारी किलिंग में 5 गिरफ्तार, हथियार और नगद बरामद

संवाददाता :अनुज तिवारी ,

मेदिनीनगर दिनांक 02.04.2026 को लगभग 22:40 बजे शहर थाना क्षेत्र के हीरो शोरूम के सामने बस स्टैंड रोड स्थित नगर पालिका मार्केट में मो. समीर उर्फ गुड्डू (उम्र 40 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को फैज खान और उसके सहयोगियों ने अंजाम दिया था।

इस मामले में शहर थाना कांड संख्या-120/2026, दिनांक 03.04.2026, धारा 130(1)/3(5) BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई। घटना के बाद पुलिस उपाधीक्षक श्री राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

ताबड़तोड़ कार्रवाई — पुलिस पर फायरिंग, फिर मुख्य आरोपी घायल

दिनांक 03.04.2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पांकी थाना क्षेत्र के टइया में छापामारी की। पुलिस को देखकर अभियुक्तों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान मुख्य अभियुक्त फैज खान के पैर में गोली लगी, जिसे तत्काल सदर अस्पताल मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने घटनास्थल से दो अन्य अभियुक्त—
• आदर्श कुमार उर्फ धोनी
• तारिक साह उर्फ मुन्नान
—को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।

सुपारी किलिंग का खुलासा — ₹2 लाख में कराई गई हत्या

पूछताछ में फैज खान ने खुलासा किया कि मृतक मो. समीर उर्फ गुड्डू का भूमि विवाद इसराइल आज़ाद उर्फ मिंटू डाला से चल रहा था। इसी विवाद के चलते
मिंटू डाला और उसके सहयोगी शहजाद आलम उर्फ विक्की राइन ने फैज खान को ₹2 लाख की सुपारी दी थी।

इसके बाद पुलिस ने दोनों—
• इसराइल आज़ाद उर्फ मिंटू डाला
• शहजाद आलम उर्फ विक्की राइन
—को भी गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में पांकी थाना कांड संख्या-43/2026, दिनांक 03.04.2026, संबंधित धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत एक अलग मामला दर्ज किया गया है।

जप्त सामग्री

  1. एक देशी पिस्तौल (7.65mm), एक जिंदा कारतूस, एक खोखा
  2. एक देशी 9mm पिस्तौल (लोडेड) एवं दो जिंदा कारतूस
  3. एक ग्लैमर मोटरसाइकिल
  4. ₹39,400/- नकद (सुपारी राशि का हिस्सा)

गिरफ्तार अभियुक्त — शहर थाना कांड सं. 120/26

  1. इसराइल आज़ाद उर्फ मिंटू डाला, उम्र 45 वर्ष, निवासी पहाड़ी मोहल्ला
  2. शहजाद आलम उर्फ विक्की राइन, उम्र 27 वर्ष, निवासी पहाड़ी मोहल्ला

गिरफ्तार अभियुक्त — पांकी थाना कांड सं. 43/26

  1. फैज खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी मुस्लिमनगर, साई मोहल्ला
  2. आदर्श कुमार उर्फ धोनी, उम्र 20 वर्ष, निवासी तेतराई
  3. तारिक साह उर्फ मुन्नान, उम्र 30 वर्ष, निवासी पहाड़ी मोहल्ला

अपराधिक इतिहास (संक्षेप में)

फैज खान: हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज
इसराइल आज़ाद उर्फ मिंटू डाला: पूर्व में आर्म्स एक्ट का मामला
शहजाद आलम उर्फ विक्की राइन: आर्म्स एक्ट मामला
तारिक साह उर्फ मुन्नान: हत्या से संबंधित मामला

छापामारी दल

  1. श्री राजीव रंजन, पुलिस उपाधीक्षक
  2. पु०नि० ज्योति लाल रजवार, शहर थाना
  3. पु०अ०नि० राजेश रंजन, थाना प्रभारी पांकी
  4. पु०अ०नि० रंजित कुमार, शहर थाना
  5. स०अ०नि० राजेश कुमार साहू, शहर थाना
  6. आरक्षी नंदलाल पटेल
  7. आ0/1925 राकेश कुमार सिंह
  8. तकनीकी शाखा: आरक्षी 1966 रामनरायण विश्वकर्मा
  9. आ0 2029 रोहित कुमार
  10. आ0 692 सुर्यनाथ सिंह

पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्त की तलाश जारी है और लगातार छापेमारी की जा रही है।

Loading

मेदिनीनगर बस स्टैंड रोड गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा: सुपारी किलिंग में 5 गिरफ्तार, हथियार और नगद बरामद

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button