तालाब में मिला बुजुर्ग का शव,मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

तालाब में मिला बुजुर्ग का शव,मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

कोटालपोखर ।रविवार को अहले सुबह प्रखंड क्षेत्र के बरहेट बाजार के बड़ा तालाब में हेमलाल मुर्मू के घर के पीछे स्थानीय बुजुर्ग सुनील गुप्ता (65) का शव तालाब में मिला l वहीँ घटना की सूचना मिलते ही एएसआई असीम कुजूर, विजय रमानी , पुलिस जवान सादिक अली घटनास्थल पहुंच कर शव को तालाब से उठाया lवहीं घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई l फ़िलहाल मौत का कारण नहीं पता चला है l शव को पोस्टमार्टम हेतु साहिबगंज भेज दिया तथा पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है l

Loading

Read More

राजमहल सांसद विजय हांसदा ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

राजमहल सांसद विजय हांसदा ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

राजमहल, प्रतिनिधि।राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा ने रविवार को लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर विभिन्न घाटों का जायजा लिया। मौके पर राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू, एसडीओ सदानंद महतो, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेंब्रम,सीओ मो युसूफ आदि ने संयुक्त रूप से एलसीटी के माध्यम से फेरी घाट, सूर्य देव घाट, हनुमान घाट बजरंग घाट, आदि घाटों का जायजा लिया साथ ही संबंधित पदाधिकारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए कई दिशा महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और कहा कि छठ के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार…

Loading

Read More

लहलहे शिव मंदिर स्थित छठ घाट की साफ-सफाई को लेकर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता,व्रतियों में नाराज़गी

लहलहे शिव मंदिर स्थित छठ घाट की साफ-सफाई को लेकर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता,व्रतियों में नाराज़गी

अनुज तिवारी की रिपोर्ट, मेदिनीनगर।सदर प्रखंड क्षेत्र के लहलहे स्थित शिव मंदिर छठ घाट पर साफ-सफाई को लेकर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से स्थानीय व्रती परिवारों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि छठ जैसे महापर्व के अवसर पर भी किसी जनप्रतिनिधि ने घाट की सफाई या आवश्यक सुविधा की दिशा में कोई पहल नहीं की। छठ व्रतियों के परिजनों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि “पंचायत चुनाव आते ही समाजसेवियों की बाढ़ आ जाती है, लेकिन जब सेवा देने का वक्त आता है तो ये…

Loading

Read More

छठ गीतों से गुंजायमान हुआ कोटालपोखर, हर ओर भक्तिमय माहौल

छठ गीतों से गुंजायमान हुआ कोटालपोखर, हर ओर भक्तिमय माहौल

कोटालपोखर।केलवा के पात पर उगेलन सुरुज देव…, हे छठी मईया दर्शन दीहीं ना आपन…, उगीहें सुरुज गोसइयां हो… जैसे मधुर छठ गीतों से पूरा कोटालपोखर और आसपास का इलाका भक्तिमय हो उठा है। गांव की गलियों और घाटों पर गूंजते छठ गीतों ने माहौल को पूर्ण रूप से आस्था और श्रद्धा से सराबोर कर दिया है। स्थानीय बाजारों में छठ पूजन सामग्रियों की खूब खरीदारी हो रही है। सूप, दउरा, नारियल, आम की लकड़ी, मिट्टी के चूल्हे, घी, फल आदि वस्तुओं की खरीद के लिए महिलाओं की भीड़ देखी जा…

Loading

Read More

मायापुर सरना धाम में छठ महापर्व की तैयारियाँ तेज, मानस मणि दीप संस्थान ने स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न किया

मायापुर सरना धाम में छठ महापर्व की तैयारियाँ तेज, मानस मणि दीप संस्थान ने स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न किया

पंकज कुमार यादव, गारु : छठ महापर्व को लेकर मायापुर स्थित सरना धाम में साफ-सफाई और व्यवस्था संबंधी तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। श्रद्धालुओं व स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता के साथ परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है।इस संबंध में मानस मणि दीप सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि छठ महापर्व श्रद्धा और अनुशासन का प्रतीक है। श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिले, इसके लिए संस्थान ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए…

Loading

Read More

सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी, छठ पर्व में बढ़ी लोगों की परेशानी

सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी, छठ पर्व में बढ़ी लोगों की परेशानी

लातेहार। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर दो स्थित एनएच-39 मेन रोड पर नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज से आस्था का महापर्व छठ शुरू हो गया है, ऐसे में गंदे पानी के कारण श्रद्धालुओं को आवागमन में कठिनाई हो रही है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि कुछ घरों का पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पंचायत में कई बार आवेदन देकर नाली निर्माण की मांग की गई,…

Loading

Read More

बंद पड़े क्रशर से हजारों रुपये का लोहा चोरी, पुलिस ने एक घर से बरामद किए दो पुल्ली, एक आरोपी फरार

बंद पड़े क्रशर से हजारों रुपये का लोहा चोरी, पुलिस ने एक घर से बरामद किए दो पुल्ली, एक आरोपी फरार

बरहरवा। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बंद पड़े क्रशर प्लांट से हजारों रुपये मूल्य का लोहा चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी में चोरी की गई सामग्री में से दो पुल्ली बरामद कर ली है, जबकि एक युवक फरार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बाकुडी निवासी दिनेश कुमार यादव ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों पर बंद पड़े क्रशर प्लांट से हजारों रुपये के लोहा चोरी कर ले जाने…

Loading

Read More

तीनपहाड़ में दो पक्षों के बीच मारपीट,दोनों ने एक-दूसरे पर केस दर्ज कराया,एक गिरफ्तार, बाकी फरार

तीनपहाड़ में दो पक्षों के बीच मारपीट,दोनों ने एक-दूसरे पर केस दर्ज कराया,एक गिरफ्तार, बाकी फरार

बरहरवा। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के नीचे टोला तीनपहाड़ में गुरुवार की रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, नीचे टोला निवासी अनिल महतो (43) ने थाना में आवेदन देकर गोविंदा महतो, नागेश्वर महतो और अंतु पंडित पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात करीब 8 बजे जब वह अपने पुत्र…

Loading

Read More

एसडीओ,एसडीपीओ ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

एसडीओ,एसडीपीओ ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

बरहरवा:- लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर राजमहल गंगा घाटों की स्थिति का एसडीओ सदानंद महतो, एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, नपं प्रशासक ने संयुक्त रूप से शहर के सूर्य देव घाट फेरी घाट, फेरी घाट, बर्मन कॉलोनी घाट,रामघाट, हनुमान घाट,संगत घाट, काली घाट, बजरंग घाट, नौगच्छी आदि घाटों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। कई घाटों की वर्तमान में खराब स्थिति को देखते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो जिसे लेकर एसडीओ सदानंद महतो से विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया। और नगर प्रशासक को…

Loading

Read More

ओवरलोड डस्ट लोड हाईवा की चपेट में आने से 55 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत

ओवरलोड डस्ट लोड हाईवा की चपेट में आने से 55 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत

बरहेट l थाना क्षेत्र के कुसमा गांव के मांझी थान समीप ओवरलोड डस्ट लोड हाईवा कि चपेट में आने से 55 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई l जानकारी के अनुसार कुसमा पंचायत के झामुमो युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सह मुखिया बल्लू उर्फ देव सोरेन के पिता जुगल सोरेन बताया जा रहा है l वही मृतक अपने घर के बाहर कुर्सी लगाकर बैठा हुआ था l इस दौरान ओवरलोड हाइवा( जे एच 16 के 3285 ) डस्ट लोड कर छुछी गांव की ओर जा रहा था, इसी दौरान बुजुर्ग कुर्सी…

Loading

Read More