झारखंडपाकुड़

जनता दरबार का आयोजन कर उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं

उपायुक्त ने दिए समस्याओं के जल्द समाधान करने का आश्वासन

पाकुड़

निर्मल कुमार साह की विशेष रिपोर्ट,

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्या से अवगत हुए। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने उपायुक्त को अपनी-अपनी समास्याओं से अवगत कराते हुए समाधान हेतु अनुरोध किया।उपायुक्त ने प्राप्त समास्याओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में जमीन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, अबुआ आवास, रोजगार, कोल कम्पनी से संबंधित मामले के अलावा विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।

जनता दरबार का आयोजन कर उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं

उपायुक्त महोदय ने सभी आवेदनों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें। जिससे शिकायत के रूप में मिले आवेदन का समाधान जल्द किया जा सके।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button