रांची : गरिमा सिंह को लातेहार का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। जबकि लातेहार के उपायुक्त हिमांशु मोहन को निदेशक माध्यमिक शिक्षा रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है।
IPS रहते दिया था IAS का एग्जाम
बलिया जिले की रहने वाली गरिमा सिंह ने पहली बार 2012 में सिविल सर्विसेज का एग्जाम दिया और वो आईपीएस बन गईं।
इसके बाद वो लखनऊ में 2 साल तक अंडर ट्रेनी एएसपी के तौर पर तैनात रहीं। इनकी दूसरी तैनाती झांसी में एसपी सिटी के तौर पर हुई।
ड्यूटी के बीच समय निकालकर उन्होंने आईएएस की तैयारी की। ड्यूटी पर जाने से पहले रोज सुबह एग्जाम प्रिपरेशन करती थीं। यही नहीं, संडे की छुट्टी भी उनकी स्टडीज में बीतती थी।
2015 के यूपीएससी फाइनल में उन्होंने 55वीं रैंक हासिल की थी।
उन्होंने बताया था- \”आईपीएस की ड्यूटी मुश्किल होती है। लंच टाइम में एक घंटे पढ़ाई कर लेती थी। इसके अलावा कभी शाम को 1 घंटा भी स्टडी करती थी।\”
\”आईपीएस बनने के बाद से मैंने आईएएस बनने की ठान ली थी। आखिरकार मेरी मेहनत सफल हुई। लेकिन वर्दी छोड़ना मुझे बुरा लगेगा। वर्दी पर मुझे प्राउड है। एक जॉब में 3 साल तक कोई हो, तो लगाव हो ही जाता है।\”
\”आईएएस के तौर पर दायरा बढ़ जाता है। लोगों की मदद ज्यादा बेहतर तरीके से कर सकते हैं। पब्लिक से सीधे जुड़ने का मौका मिलता है।\”
पुलिस वाले ने रिक्शा रोककर मांगी थी रिश्वत
dainikbhaskarसे बातचीत में उन्होंने खुद से जुड़ा एक पुराने किस्सा भी शेयर किया था।
\”डीयू में पढाई के दौरान मैं एक मॉल से रात में दोस्तों के साथ हॉस्टल लौट रही थी। तभी पुलिसवाले ने रिक्शा रोक लिया।\”
\”रात में कहां से आ रही हो, कहां जाना है…जैसे सवाल पूछने के बाद उसने 100 रु. मांगे। मना किया तो पापा को फोन कर रात में घूमने की शिकायत करने की धमकी देने लगा।\”
बहस के बाद पुलिसवाले ने हमें जाने तो दिया, लेकिन इस वाक्ये ने मेरे मन में पुलिस के प्रति नफरत भर दी थी।
डॉक्टर बनना चाहती थीं गरिमा
गरिमा सिंह बलिया जिले के गांव कथौली की रहने वाली हैं। ये एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती थीं।
इन्होंने बताया था, \”मेरे पापा ओमकार नाथ सिंह पेशे से इंजीनियर हैं। वे चाहते थे कि मैं सिविल सर्विसेज में जाऊं। सिर्फ उनके कहने पर मैंने तैयारी शुरू की।\”
गरिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज से बीए और एमए (हिस्ट्री) की पढ़ाई की है।
इंजीनियर से की शादी
गरिमा की शादी राहुल राय से हुई है, जो पेशे से इंजीनियर हैं। राहुल ने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और अब नोएडा में पोस्टेड हैं।
It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,
It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,