झारखंडरांचीस्थानीय समाचार

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटेंगे झारखंड कैडर के आईपीएस एमएस भाटिया

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटेंगे झारखंड कैडर के आईपीएस एमएस भाटिया

जनवरी 2025 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटेंगे झारखंड कैडर के आईपीएस एमएस भाटिया

राँची :झारखंड कैडर के आईपीएस एमएस भाटिया जनवरी 2025 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटेंगे. 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी एमएस भाटिया वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और सीआरपीएफ में आईजी एडमिन हैं. इससे पहले एमएस भाटिया को डीजी रैंक में प्रोफार्मा प्रोन्नति मिल चुकी है.

इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी की थी.झारखंड पुलिस में जनवरी 2025 में एक साथ डीजी रैंक में तीन पद खाली होने जा रहे हैं.

इनमें 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह के अलावा 1992 बैच के आरके मल्लिक व 1993 बैच के मुरारी लाल मीणा शामिल हैं.

तीनों वर्तमान में डीजी रैंक के अधिकारी हैं. इतना ही नहीं, आईजी रैंक में भी एक पद रिक्त होने जा रहा है. 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी आईजी जैप के पद पर पदस्थापित राजकुमार लकड़ा भी जनवरी में सेवानिवृत्त हो जाएंगे.

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button