Views: 630
0 0
जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस,हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस,हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला, गुमला:- आज 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नया समाहरणालय परिसर में स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी सहित जिले के वरिय अधिकारी मौजूद रहें। कार्यक्रम के दौरान समस्त अधिकारियों ने जिले वासियों को…

जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस,हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
Read Time:6 Minute, 48 Second
जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस,हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन


बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला,


गुमला:- आज 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नया समाहरणालय परिसर में स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी सहित जिले के वरिय अधिकारी मौजूद रहें। कार्यक्रम के दौरान समस्त अधिकारियों ने जिले वासियों को मतदान करने के प्रति प्रेरित किया।

  • नए मतदाताओं को दिया गया वोटर आईडी कार्ड, एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ हुए सम्मानित

कार्यक्रम में उपायुक्त एवं जिले के वरीय अधिकारियों के हाथों आठ नए मतदाताओं को मतदाता कार्ड के साथ गुलाब फूल देकर सम्मानित किया गया। वहीं जिले में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ एवं बीएलओ सुपर वाइजर्स – विशु बरला, अमित कुमार ,अनिता मिंज, किरंती कुमारी, एवं अशोक कुमार को प्रशस्ति पत्र गुलाब के फूल के साथ देकर सम्मानित किया गया।

जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस,हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

विद्यालयों में किया गया प्रतियोगिताओं का आयोजन ,कार्यक्रम में विजेताओं को किया गया सम्मानित

मतदाता दिवस के अवसर पर जिले के एसएस+2 बालिका उच्च विद्यालय, कस्तूरबगांधी आवासीय विद्यालय एवं राजकियकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, खोरा ( गुमला) में स्लोगन, निबंधन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिला स्तरीय आयोजित कार्यक्रम में उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी उपायुक्त एवं सभी अधिकारियों ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया । कस्तूरबागंधी आवासीय विद्यालय में आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम आए सहजादी खातून, द्वितीय स्थान पर सोनी कुमारी एवं तृतीय स्थान पर रहीं पूनम कुमारी को सम्मानित किया गया।
वहीं एसएस+2 बालिका उच्च विद्यालय गुमला में आयोजित निबंधन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियंका कुमारी, द्वितीय स्थान पर सरस्वती कुमारी एवं तृतीय स्थान निरोज कुमारी ने हासिल किया। एवं राजकियाकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, खोरा में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रेम लोहरा, द्वितीय स्थान पर राजकुमार सिंह एवं तृतीय स्थान सोनू लहरा ने हासिल किया।

मतदाता सूची के अनुसार गुमला जिले में हैं कुल 776272 मतदाता: उपायुक्त

कार्यक्रम के दौरान मौके पर उपायुक्त ने सेल्फी पॉइंट पर अपना सेल्फी लिया एवं हस्ताक्षर अभियान का आरंभ कराया.
इस अवसर पर मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि गुमला जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में पूरी सतर्कता बरती गई है और लगभग 59000 नए मतदाताओं को शामिल किया गया है जिसमें महिलाओं और पुरुषों की संख्या लगभग बराबर है।
उन्होंने कहा कि जिले में कुल 776272 मतदाता हैं जिसमें पुरुष मतदाता 3,84,699 और महिला मतदाता 3,91,569 हैं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या जिले में कुल चार है। इसके अलावा उपायुक्त ने जिले के नए मतदाताओं से भी अपने अधिकारों को समझते हुए निष्पक्ष रूप से वोट देने एवं अपने संपर्क के लोगों को भी वोट देने के प्रति जागरूक करने की अपील की।

इसके अलावा उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता , जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया एवं समस्त जिले वासियों को वोट देने के अधिकार के लिए जागरूक किया।

लोकतंत्र की परंपराओं एवं मर्यादा को बनाए रखने के लिए लिया गया मतदाता शपथ

इससे पूर्व उपायुक्त ने कार्यक्रम में सभी उपस्थित गणों को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने एवं निष्पक्ष ,स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए निस्पक्षता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति मतदाता शपथ दिलाई।

विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली

आज कार्यक्रम से पूर्व एसएस+ 2 उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वीप कार्यक्रम में भाग लेकर जिले के शहरी क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली जिसमें विद्यार्थियों ने “वोट से अच्छा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम” का नारा लगाकर जिले वासियों को वोट देने के प्रति जागरूक किया।

जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस,हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

उपस्थिति


आज के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, परियोजना निदेशक पीडी आईटीडीए, एसडीओ सदर, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित जिले के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

Loading

जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस,हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports