Views: 1196
0 0
राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन

साहेबगंज समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में आगामी दिनाराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त श्री यादव ने संबंधित थाना प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट से कहा कि जिले में…

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन
Read Time:9 Minute, 12 Second

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन

साहेबगंज

समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में आगामी दिनाराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त श्री यादव ने संबंधित थाना प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट से कहा कि जिले में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किया जाना है वहीं उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी गण यह सुनिश्चित कराएं कि मंदिरों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान कोई अप्रिय घटना ना घटे साथ ही किसी भी धर्म की भावनाओं को आहत न पहुंचने हुए कार्यक्रम आदि आयोजित किया जाएं।इस दौरान उन्होंने कहा कि संबंधित थाना प्रभारी मजिस्ट्रेट एवं प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि यातायात मैं व्यवधान न हो सभी लोग सोशल मीडिया पर अतिरिक्त निगरानी बरतें तथा यह भी सुनिश्चित करेंगे कि किसी प्रकार की कोई आपत्तिजनक पोस्ट एवं तस्वीर साझा ना हो जिससे धार्मिक उन्माद फैले तथा ऐसी सूचना मिलते ही तत्काल कंट्रोल रूम को जानकारी देंगे।उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि लोग झंडा लगा रहे हैं परंतु यह सुनिश्चित कराएं कि अनुचित जगह पर झंडा ना लगे एवं अनुचित ढंग से झंडा लगाने का प्रयत्न ना किया जाए, जिससे किसी प्रकार की घटनादुर्घटना होने की संभावना बने।इसके साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की की अनुचित जगह पर झंडा ना लगे तथा किसी के यहां जबरदस्ती झंडा लगाने का प्रयत्न न करें।

उन्होंने आम नागरिकों से यह भी अपील किया की ऐसे शुभ मौके पर दूसरे धर्म की भावनाओं का भी ख्याल रखें तथा भाईचारे के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करें।बैठक के क्रम में विभिन्न थाना प्रभारी एवं संबंधित पदाधिकारी से जानकारी ली गई कि उनके यहां शोभायात्रा जुलूस आदि निकाला जाएगा कि नहीं। यदि निकल जाएगा तो आयोजन इसके लिए कितने तैयार हैं एवं उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि आयोजकों से संपर्क कर यह सुनिश्चित करवाई की जुलूस या शोभा यात्रा के दौरान कोई भी हथियार आदि लेकर ना चलें। डीजे यदि बजाया जाए तो उसमें अभद्र आपत्तिजनक अश्लील एवं भड़काऊ गाने न बजे। साथ ही सभी पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे की जुलूस एवं यात्रा का रूट चार्ट पहले से ही निश्चित हो एवं ते रूट से ही यात्रा निकाले तथा आयोजन वालंटियर की व्यवस्था करते हुए इस जिम्मेदारी पूर्वक संबंधित स्थल पर पहुंचाएंगे एवं इन यात्राओं का वीडियोग्राफी भी करवाना सुनिश्चित करेंगे।

इस दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि पूजा अपनी आस्था के अनुरूप करना मौलिक अधिकार है इसके लिए किसी के अधिकारों का हनन न हो इसका भी ख्याल रखना है ऐसे अवसरों पर कई बार और सामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयत्न किया जाता रहा है इसलिए हम सभी को समन्वय के साथ और चौकस रहने की आवश्यकता है। सोशल मीडिया पर निगरानी रखते हुए सभी गश्ती दल एवं पदाधिकारी नियमित रूप से छापेमारी एवं स्थल निरीक्षण करते रहे विभिन्न जगहों पर सीसीटीवी अधिष्टतापित किया गया है यदि कोई सीसीटीवी चालू नहीं है तो उसे ठीक कराएं।उन्होंने परिवहन पर अधिकारी को निर्देशित किया कि शक्ति से वहां चक्की करेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे की गाड़ियों में बड़ा झंडा लगाकर कोई ना चले जिससे दुर्घटना की संभावना बने।पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने भी दिए कई निर्देश।बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि थाना स्तर पर आगामी अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिले में आयोजित कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक तैयारी कर ली गई है सभी जगह पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस फोर्स प्रतिनियुक्ति कर दिया गया है।

वहीं उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी से कहा कि अपनी-अपनी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालेंगे तथा सभी फोर्स एवं पदाधिकारी इसमें सम्मिलित होकर पैदल मार्च करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता से आम जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि समाज के ऐसे कई असामाजिक तत्वों को चिन्हित भी कर लिया गया है जबकि उन्होंने आयोजिकों से कहा कि बड़े मंदिरों में सीसीटीवी कैमरा लगवाना भी सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की घटना होने पर तुरंत उसे पर कार्रवाई की जा सके।उन्होंने कहा की शोभायात्रा के दौरान डीजे के उपयोग पर बेहद सावधानी बरतेंगे किस में किसी प्रकार के भड़काऊ एवं अभद्र गाने न बजें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी नियमित रूप से गस्ती करेंगे एवं अवैधतावा की बिक्री की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखते हुए असमाजिक पोस्ट एवं तस्वीर पर तुरंत एक्शन लें।इसके अलावा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने आयोजन से कहा कि युवा वर्ग के लोगों पर नियंत्रण रखना की जिम्मेदारी समाज के प्रबुद्ध लोगों की है इसलिए खासकर युवा वर्ग के लोगों पर नियंत्रण के लिए प्रखंड स्तरीय शांति समिति आदि की बैठक भी कर ले एवं उन्हें अपने दायित्वों को समझाएं।बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों से भी सुझाव लिए गए जहां सभी अपने-अपने सुझाव उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा। सदस्यों ने सुझाव दिया कि 22 जनवरी के दिन गश्ती टीम सतर्क रहे तथा जिले में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बहाल रहे ताकि कोई दिक्कत ना आए।

उन्होंने यह भी आग्रह किया कि सीसीटीवी की जांच कर इसे दुरुस्त कराया जाए।बैठक के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के अलावे उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र दुबे, संबंधित क्षेत्र के एसडीपीओ, जिले के वरीय पदाधिकारी गण,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी विभिन्न क्षेत्रों से आए शांति समिति के सदस्य एवं अन्य उपस्थित थे।

Loading

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports