Views: 203
0 0
प्रधानाचार्य ने दूसरी कक्षा के छात्रा के साथ की मारपीट.

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

प्रधानाचार्य ने दूसरी कक्षा के छात्रा के साथ की मारपीट.

लातेहारः-सदर प्रखंड के सांसग पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांसग के प्रधानाचार्य के द्वारा छोटे-छोटे छात्रों के साथ मारपीट करने का मामला आए दिन सुनने को मिल रहा है। इससे पूर्व भी स्कूल के प्रधानाचार्य के द्वारा सांसग पंचायत निवासी डब्लू खान के पुत्र अदनान खान (10) वर्ष के साथ भी मारपीट करने का…

प्रधानाचार्य ने दूसरी कक्षा के छात्रा के साथ की मारपीट.
Read Time:3 Minute, 37 Second
प्रधानाचार्य ने दूसरी कक्षा के छात्रा के साथ की मारपीट.
  • बच्ची के अभिभावक ने प्रधानाचार्य के खिलाफ थाना में कराया प्राथमिकी दर्ज

लातेहारः-सदर प्रखंड के सांसग पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांसग के प्रधानाचार्य के द्वारा छोटे-छोटे छात्रों के साथ मारपीट करने का मामला आए दिन सुनने को मिल रहा है। इससे पूर्व भी स्कूल के प्रधानाचार्य के द्वारा सांसग पंचायत निवासी डब्लू खान के पुत्र अदनान खान (10) वर्ष के साथ भी मारपीट करने का मामला सामने आया था लेकिन गांव में आपसी समन्वय बनाते हुए मामले को रफा दफा कर दिया गया इसी कड़ी में एक बार फिर सांसग पंचायत के निवासी रसूल अंसारी पिता राउल मियां के पुत्री तमन्ना परवीन (9)वर्ष के साथ राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य फारुख अंसारी के द्वारा बेहरमी तरीके से बांस के डंडे से मारपीट कर मूर्छित कर देने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं परिजनों ने लातेहार सदर थाना में लिखित आवेदन देते हुए कहा कि कल दिन शुक्रवार को समय करीब 11: बजे दिन में मेरी पुत्री तमन्ना परवीन मेरे घर के समीप उत्क्रमित मध्य विद्यालय सांसग में पढ़ने गई थी तभी मेरी पुत्री को होमवर्क नहीं बनाकर लाने का आरोप लगाकर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद फारूक अंसारी ने लात मुक्का और थप्पड़ से मारने लगे जब इतने मे उनका मन नहीं भरा तो पास में ही रखे बांस के डंडे से मारने लगे और मेरी बच्ची मार सहन नहीं कर सकी और मूर्छित हो गई ।उसी अवस्था में प्रधानाचार्य के द्वारा मेरी पुत्री का बाल पकड़ कर घसीटते हुए सर को दीवार में बजाड़ कर उसी अवस्था में छोड़ दिया जब बच्चा को होश आया तब विद्यालय के अन्य बच्चे मेरी पुत्री को लेकर घर आए और मेरी पुत्री ने माता -पिता को उक्त घटना के बारे में पूरी जानकारी दिया तब हम लोगों ने बच्ची के शरीर को देखा तो पूरे शरीर में डंडे की मार का पांज लगा हुआ था ।तब तुरन्त हम लोगों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद फारूक अंसारी पिता मुस्तकीम मियां के घर पर पूछने आए तब हम लोगों के साथ भी उन्होंने गाली गलौज करते हुए कहा कि मेरे घर से भागते हो कि नहीं तुम लोगों को जो उखाड़ना है उखाड़ लो हम किसी से डरते नहीं है मेरा कोई थाना पुलिस कुछ नहीं करेगा तब हम अपनी बच्ची को इलाज कराने के लिए लातेहार सदर अस्पताल में ले आए ।आगे उन्होंने जिले के प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

Loading

प्रधानाचार्य ने दूसरी कक्षा के छात्रा के साथ की मारपीट.

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports