- खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के द्वारा खिलाड़ी कल्याण कोष से नगद सहयोग राशि का वितरण गुमला के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों के बीच किया गया।
बसंत कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख
गुमला:- खेलकूद एवम युवाकार्य निदेशालय रांची द्वारा खिलाड़ियों को खिलाड़ी कल्याण कोष के तहत सहयोग राशि एवम नगद पुरस्कार राशि वितरण में आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु अनित उरांव को स्कूली गेम में गोल्ड मेडल जीतने पर 75000 .00 रुपए कैश अवार्ड के साथ आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र इंडोर स्टेडियम गुमला के 15 खिलाड़ियों को सुब्रोतो कप (बालिका) 2022 में गोल्ड मेडल के लिए 1125000 रू एवम बरवे उच्च विद्यालय चैनपुर के 15 खिलाड़ियों को सुब्रोतो कप (बालक)2022 में सिल्वर मेडल के लिए 900000.00 रू राशि दिया गया । वही खिलाड़ी कल्याण कोष के तहत आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र इंडोर स्टेडियम गुमला के पूर्व खिलाड़ी अमीषा बाखला के लिगामेंट इंजरी के इलाज के लिए 215000.00रु एवम बालेश्वर उरांव, शिवराजपुर घाघरा के फुटबॉल खिलाड़ी को प्रतियोगिता के दौरान पैर टूटने पर इलाज के लिए 32367 रू सहयोग राशि दिया गया।