सीआरपीएफ ने जरूरतमंदों के बीच कई सामानों का किया वितरण

सीआरपीएफ ने जरूरतमंदों के बीच कई सामानों का किया वितरण
Views: 306
0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second

सीआरपीएफ ने जरूरतमंदों के बीच कई सामानों का किया वितरण

लातेहारः बरवाडीह प्रखंड के मोर्रवाई पंचायत के 11 बटालियन‌ के सीआरपीएफ कैंप परिसर में शनिवार को सीआरपीएफ कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी के निर्देश पर जरूरतमंद लोगों के बीच कई सामानों का वितरण किया गया। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ कैंप परिसर में मोर्रवाई पंचायत के सभी गांव के असहाय, वृद्ध ,निर्धन छात्र-छात्राएं एवं अन्य ग्रामीणों के बीच कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी के निर्देश पर सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत कंपनी कमांडर नीरज कुमार सोनकर द्वारा पंचायत के मुखिया सेवानिवृत जवान आशीष कुमार सिंह एवं सीआरपीएफ के अन्य अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों के बीच बारी-बारी से ठंड से बचाव हेतु कंबल, दरी, तिरपाल व स्कूली बच्चों के बीच स्कूली बैग,नोट बुक, ज्योमेट्री बॉक्स समेत अन्य पठन-पाठन की सामग्री बारी बारी से वितरण किया गया। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कंपनी कमांडेंट नीरज कुमार सोनकर ने कहा सामुदायिक कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं पुलिस के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना है।सीआरपीएफ ग्रामीणों को सुरक्षा ही प्रदान नहीं करती बल्कि आपके सुख-दुख में हमेशा तत्पर रहने के लिए खड़ी है। ग्रामीणों का सहयोग का प्रतिफल है कि क्षेत्र से उग्रवादियों का शामूल नाश किया जा रहा है। मौके पर इंस्पेक्टर एसएन पांडे, वार्ड सदस्य प्रेमा देवी, कई जनप्रतिनिधि एवं सीआरपीएफ के कई जवान व अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

सीआरपीएफ ने जरूरतमंदों के बीच कई सामानों का किया वितरण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

One thought on “सीआरपीएफ ने जरूरतमंदों के बीच कई सामानों का किया वितरण

Leave a Comment