आगरा में सिपाही के कमरे पर नर्स ने लगाई फांसी

आगरा में सिपाही के कमरे पर नर्स ने लगाई फांसी
Views: 234
0 0
Read Time:2 Minute, 20 Second
आगरा में सिपाही के कमरे पर नर्स ने लगाई फांसी

आगरा, (Rns) : उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के छत्ता क्षेत्र में तैनात सिपाही के कमरे में एक नर्स का शव फंदे पर लटका मिला। सिपाही और उसके परिचित आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने नर्स को मृत घोषित कर दिया। सिपाही नर्स के शव को अस्पताल में ही छोड़कर भाग गया।
डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
मृत नर्स शोभा हमीरपुर की रहने वाली थी। झांसी निवासी और यहां थाना छत्ता में तैनात सिपाही राघवेन्द्र से उसकी मित्रता थी। नर्स दिल्ली में नौकरी करती थी। वह दिल्ली जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन उससे पहले सिपाही के कमरे पर ठहर गई।
सूत्रों के अनुसार गुरुवार रात शोभा राघवेंद्र से मिलने उसके कमरे पर पहुंची थी। शुक्रवार सुबह उसने कमरे में ही फांसी लगाई। राघवेंद्र उसे लेकर अस्पताल गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके मरने की बात जैसे ही राघवेंद्र को पता चली, वह शव को छोड़कर भाग गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी है।
पुलिस अब इस छानबीन में लगी है कि ऐसा क्या हुआ जिस कारण शोभा ने अपने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। सिपाही के फरार हो जाने की सूचना ने इसे और पेचीदा बना दिया है। एसीपी छत्ता राकेश कुमार सिंह का कहना है कि अभी वे प्रशासनिक कार्यवाही कर रहे हैं। परिजनों की तहरीर पर कार्यवाही की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है कि युवती ने कमरे में फांसी क्यों लगाई। सिपाही की भी तलाश की जा रही है।

Loading

आगरा में सिपाही के कमरे पर नर्स ने लगाई फांसी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment