Read Time:1 Minute, 14 Second
RANCHI:- होटवार जेल के वार्ड नंबर-आठ में बंद विचाराधीन बंदी रहमतुल्ला अंसारी (20 वर्ष) ने मंगलवार की रात टिन के बने पत्तर से अपना गला काट कर आत्महत्या का प्रयास किया.इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था.जेल प्रशासन ने उसे तुरंत रिम्स में भरती कराया. गला अधिक कटा होने से रिम्स में इएनटी के चिकित्सकों ने उसका तुंरत ऑपरेशन भी किया.लेकिन बीते देर रात 11 बजे इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. वह कांके थाना क्षेत्र के हुसीर गांव निवासी सहजान अंसारी उर्फ शाहजहां अंसारी का पुत्र था. वाहन चोरी के आरोप में वह तीन मार्च 2023 को जेल आया था. गोंदा थाना में उस पर 2022 में वाहन चोरी मामले में केस दर्ज है. गोंदा पुलिस ने ही उसे जेल भेजा था. उसके खिलाफ बरियातू थाना में भी 2020 में केस दर्ज है।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,