साड़म बाजार के संकटमोचन मंदिर निर्माण को लेकर बैठक, प्रकाश लाल सिंह रहे अध्यक्ष
श्री संकटमोचन मंदिर, साड़म बाजार में मंदिर निर्माण को लेकर बैठक आयोजित
श्री संकटमोचन मंदिर, साड़म बाजार में मंदिर निर्माण को लेकर बैठक आयोजित
अजीत नारायण प्रसाद की रिपोर्ट,
गोमिया। गोमिया प्रखंड के साड़म पश्चिमी पंचायत स्थित प्राचीन श्री संकटमोचन मंदिर, साड़म बाजार में कार्तिक पूर्णिमा की रात्रि मंदिर निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री स्वर्गीय माधव लाल सिंह के सुपुत्र एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रकाश लाल सिंह ने की।
बैठक में उपस्थित लोगों ने मंदिर निर्माण को लेकर अपने-अपने विचार और सुझाव रखे। सभी ने मंदिर निर्माण कार्य को लेकर अपनी सहभागिता और सहयोग की भावना व्यक्त की। बैठक में मंदिर के विकास एवं निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
महाभोग के रूप में वितरित की गई खीर
बैठक के दौरान श्रद्धालुओं के बीच महाभोग के रूप में खीर का वितरण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई लोग शामिल हुए और श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
ये लोग रहे उपस्थित
बैठक में पंचायत समिति सदस्य विष्णु लाल सिंह, विजय प्रसाद, अशोक कुमार राम, मोहन मुरारी चौधरी, अभिषेक लाल सिंह, गौतम भंडारी, अजीत नारायण प्रसाद, बिमल कुमार, छोटन रजक, निलेश कुमार राउत, अरुण कुमार दे, बासुदेव यादव, लक्ष्मीकांत प्रसाद, बलराम पासवान, गोपीश्याम प्रसाद, सरोज चंद्रवंशी, आकाश कुमार, बबलू राम, वारिस, संजय ठाकुर, बंटी, राजेश पांडेय, प्रवीण राय, अवधेश तिवारी, निखिल राउत, समीर प्रसाद, अमित राउत, मनोज प्रसाद, यमुना यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
![]()