घाघरागुमला
Trending

घर के अंदर फंदे से लटका मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, गांव में पसरा मातम

घर के अंदर फंदे से लटका मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, गांव में पसरा मातम

Views: 1
0 0
Read Time:1 Minute, 50 Second

घर के अंदर फंदे से लटका मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, गांव में पसरा मातम

घाघरा। घाघरा प्रखंड के अरंगी पंचायत में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान लखवा उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को परिवार के सभी सदस्य धान की कटाई करने खेत गए हुए थे, जबकि लखवा उरांव गांव में ही था। शाम को जब परिजन खेत से धान काटकर घर लौटे तो घर का दरवाजा खुला मिला। अंदर प्रवेश करने पर उन्होंने लखवा उरांव को घर की कंडी से फंदे के सहारे लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखते ही परिजनों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई।

घर के अंदर फंदे से लटका मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, गांव में पसरा मातम

परिजनों के अनुसार, लखवा कब घर के अंदर गया और दरवाजे का ताला कैसे टूटा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। घटना की सूचना तत्काल घाघरा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया।

फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से अरंगी पंचायत में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Loading

घर के अंदर फंदे से लटका मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, गांव में पसरा मातम

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button