झारखंड समाचारस्थानीय समाचार
Trending

मंडरो में अबुआ आवास और प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों का गृह प्रवेश

अबुआ आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के चेहरे पर दिखी खुशी, बीडीओ ने लंबित आवासों का निर्माण जल्द पूरा कराने का दिया निर्देश

Views: 8
0 0
Read Time:3 Minute, 30 Second

मंडरो में गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना हुआ साकार, नए आशियाने में कराया गया गृह प्रवेश

मंडरो। किसी के लिए पक्का मकान महज चार दीवारें हो सकता है, लेकिन गरीब परिवारों के लिए यह वर्षों के संघर्ष और इंतजार का सपना होता है। मंडरो प्रखंड में अब यह सपना हकीकत में बदल रहा है। अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित पक्के मकानों ने जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित छत के साथ सम्मानजनक जीवन जीने का नया आधार दिया है। प्रखंड की कौड़ीखुटौना एवं बसाहा पंचायत में नवनिर्मित आवासों में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लाभुकों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव एवं मुखिया अनीता हेंब्रम ने फीता काटकर लाभुकों को उनके नए घर में प्रवेश कराया। वर्षों से पक्के मकान का सपना संजोए परिवारों के लिए यह पल बेहद खास रहा। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की खुशियों को और बढ़ा दिया।

मंडरो में अबुआ आवास और प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों का गृह प्रवेश

पक्का मकान केवल छत नहीं, सम्मान और सुरक्षा का आधार : बीडीओ

इस अवसर पर बीडीओ मेघनाथ उरांव ने कहा कि अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराना है। आवास मिलने से परिवारों को सुरक्षित आश्रय के साथ सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

लंबित आवासों को जल्द पूरा कराने का निर्देश

बीडीओ ने पंचायतों में लंबित आवासों के निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं आवास प्रभारी को निर्देश दिया कि अधूरे आवासों के लाभुकों से संपर्क स्थापित कर निर्माण में आ रही समस्याओं की जानकारी लें और उनका समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही लाभुकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए सभी लंबित आवासों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने की दिशा में पहल करने को कहा।

ये रहे मौजूद

मौके पर बीपीओ अभिषेक आनंद, प्रभारी बीपीआरओ दयानंद प्रसाद, प्रखंड समन्वयक ओम कुमार झा, लेखापाल आशीष कुमार भगत सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, लाभुक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button