पाकुड़
Trending

रोलाग्राम फुटबॉल टूर्नामेंट में एफसी कोयला मोड़ चैंपियन, मिला 1.20 लाख का पुरस्कार

चैंपियन टीम को मिला 1.20 लाख रुपये का पुरस्कार, उपविजेता को एक लाख रुपये; उपासना मरांडी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Views: 6
0 0
Read Time:5 Minute, 18 Second

रोलाग्राम फुटबॉल टूर्नामेंट पर एफसी कोयला मोड़ का कब्जा,बागानपाड़ा को एक गोल से हराया

महेशपुर (पाकुड़)। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रोलाग्राम फुटबॉल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और खेल भावना के बीच संपन्न हुआ। खिताबी मुकाबले में एफसी कोयला मोड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एफसी बागानपाड़ा महेशपुर को एक गोल से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। विजेता टीम को 1 लाख 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि उपविजेता टीम को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

बिरसा मुंडा मेमोरियल क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल समारोह में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर पारंपरिक आदिवासी नृत्य, ढोल-नगाड़े और मांदर की थाप के बीच डोबोक जोहार कर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल को हवा में उछालकर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया।

रोलाग्राम फुटबॉल टूर्नामेंट में एफसी कोयला मोड़ चैंपियन, मिला 1.20 लाख का पुरस्कार

कोयला मोड़ ने दमदार खेल से जीता खिताब

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। मैदान पर शुरू से ही रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। दोनों तरफ से गोल करने के कई प्रयास हुए, लेकिन एफसी कोयला मोड़ ने निर्णायक बढ़त हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। एक गोल से जीत दर्ज करते ही टीम के खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मुकाबला देखने के लिए हजारों की संख्या में खेलप्रेमी मैदान में जुटे थे।

ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मंच देना जरूरी : उपासना मरांडी

पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपासना मरांडी ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। इससे शारीरिक क्षमता के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष और टीम भावना का विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन बेहद जरूरी है, क्योंकि गांवों में भी खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें उचित मंच और अवसर देने की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। युवाओं को मेहनत और समर्पण के साथ खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बनानी चाहिए।

बिरसा मुंडा के संघर्ष से प्रेरणा लेने का आह्वान

भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपासना मरांडी ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए धरती आबा का संघर्ष एवं बलिदान झारखंड की अस्मिता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। उनके विचार और आदर्श हमेशा नई पीढ़ी को अपने अधिकारों, संस्कृति और अस्तित्व की रक्षा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने युवाओं से बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपनाकर सशक्त एवं समृद्ध झारखंड के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

ये रहे उपस्थित

मौके पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू, जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम, क्लब अध्यक्ष संदीप टुडू, सचिव ओम प्रकाश मरांडी, कोषाध्यक्ष मल्लेश्वर मरांडी, उपाध्यक्ष स्टेफान टुडू, ग्राम प्रधान एंथोनी मुर्मू, कालिन्दो हांसदा सहित क्लब के सदस्य एवं हजारों की संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button