videoब्रेकिंग न्यूज़स्थानीय समाचार
Trending

भगवान बिरसा मुंडा महान क्रांतिकारी थे:कमलेश उराँव

दुगिला के सामुदायिक भवन में जयंती पर दीप प्रज्ज्वलित कर वीर शहीद को दी गई श्रद्धांजलि, ग्रामीणों ने किया नमन

Views: 9
0 0
Read Time:3 Minute, 8 Second
लातेहार। स्वशासन पड़हा व्यवस्था के सात पड़हा ग्राम दुगिला स्थित सामुदायिक भवन में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर युवा छात्र नेता कमलेश उराँव ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
भगवान बिरसा मुंडा महान क्रांतिकारी थे:कमलेश उराँव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमलेश उराँव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय समाज के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन आदिवासी समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। वे केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि जनजातीय समाज के धार्मिक गुरु एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक भी थे।

भगवान बिरसा मुंडा महान क्रांतिकारी थे:कमलेश उराँव

शनिचर उराँव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने स्वयं को ‘धरती आबा’ के रूप में स्थापित किया। इसके बाद जनजातीय समाज उन्हें भगवान के रूप में पूजने लगा। उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के उलीहातू गांव में हुआ था। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा साल्गा गांव में प्राप्त की। इसके बाद चाईबासा स्थित गोस्नर इवेंजेलिकल लूथरन चर्च स्कूल में शिक्षा ग्रहण की। इसी दौरान उन पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया, लेकिन उन्होंने अपने धर्म और संस्कृति के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता दिखाई।

वहीं, नरेश उराँव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने कम उम्र में ही अंग्रेजी शासन, जमींदारी प्रथा, जबरन धर्मांतरण और जनजातीय समाज पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने नेतृत्व में ऐतिहासिक ‘उलगुलान’ आंदोलन का बिगुल फूंका और आदिवासी समाज में अधिकारों एवं स्वाभिमान की नई चेतना जगाई।

कार्यक्रम में शनिचर उराँव, रामा उराँव, रिझू उराँव, नरेश उराँव, कमलेश उराँव, नागेंद्र, कार्तिक, हिरामनी, अमृता, अंगनी, सावित्री सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने और उनके संघर्ष एवं बलिदान को याद रखने का संकल्प लिया।

Loading

भगवान बिरसा मुंडा महान क्रांतिकारी थे:कमलेश उराँव

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button