स्थानीय समाचार

आजसू प्रखंड कार्यालय में महिला सम्मेलन का आयोजन,कई महिलाओं ने थामा आजसू का दामन।

आजसू प्रखंड कार्यालय में महिला सम्मेलन का आयोजन,कई महिलाओं ने थामा आजसू का दामन।

मेरा परिवार है जानता, मैं हमेशा आपके साथ खड़ी हूं।: विधायक

दुलमी(रामगढ़):- आजसू प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को महिला मिलन समारोह का आयोजन किया गया, प्रखंड के विभिन्न महिला समूह के महिलाओं ने सम्मेलन में भाग ली,कई महिलाओं ने आजसू का दामन थामा, मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी, बुफे देकर विधायक का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया, सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा डेढ़ साल से आपके बीच विधायक के रुप मे सेवा दे रही हूं। जितनी भी समस्या जनता की मिली उसे दूर करने का प्रयास करती रही हूं। आप एक कदम बढ़ाइए हम 99 कदम चलने के लिए तैयार है। विधायक ने आगे कहां की राज्य में हेमंत सरकार के पांच साल बीतने को है लेकिन अबतक जनता से किए वादे को पूरा नही किया गया है।

बीए और एमए कर रहे विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने का वादा राज्य सरकार ने किया लेकिन पांच साल बीतने वाले है लेकिन कोई वादा पूरा नही हुआ। मेरा प्रयास है कि जरूरतमंद को पारदर्शिता से योजना का लाभ मिल सके, इसे सुनिश्चित करने का काम कर रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुलमी आदिवासी महासभा अध्यक्ष कारु राम मिस्त्री व संचालन दिनेश बेदिया ने किया। मिलन समारोह का नेतृत्व कर रहे कोराम्बे पंचायत अध्यक्ष शिवा बेदिया व जमुआबेडा किरण देवी ने बताया कि दुलमी प्रखंड के विभिन्न गाँव के 18 महिला समूह के महिलाओं ने आजसू के कार्य से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली।

जिसका स्वागत विधायक ने महिलाओं को पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर किया। मौके सरीता देवी, जमुना देवी, लक्मी देवी, देवंती देवी, फुलेश्वरी देवी, समीला देवी, संगीता देवी, सुमन देवी, सुगवा देवी, मंजू देवी, उषा देवी, रीना देवी, सीता देवी, फुलेश्वरी देवी, सरिता देवी, कलावती देवी, अंजू देवी, सरीता देवी, ममता देवी, मालती देवी, रीना देवी, उर्मिला देवी, लक्मी देवी सहित कई महिला मौजूद थीं।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button