दूसरी सोमवारी पर देवकी बाबा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़


घाघरा (संवाददाता): सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर घाघरा से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध देवकी बाबा धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और लंबी कतारों में खड़े होकर श्रद्धालुओं ने नदी किनारे स्थित भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया।
देवकी बाबा धाम के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना भगवान भोलेनाथ पूर्ण करते हैं। इसी आस्था के कारण झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति द्वारा लंगर की भी समुचित व्यवस्था की गई थी, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सावन माह के पावन अवसर पर पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया, जहां हर ओर ‘हर हर महादेव’ के जयघोष गूंजते रहे।
![]()




