स्थानीय समाचार
साहिबगंज कॉलेज में बंद आरओ प्लांट में डीएमएफटी फंड से पांच लाख की लागत से मांगेगी नई मशीन


बरहरवा। साहिबगंज कॉलेज में पिछले कई महीनों से खराब पड़े आरओ वाटर सिस्टम चार दिन के भीतर चालू हो जाएगा। डीसी के निर्देश पर बुधवार को डीएमएफटी फंड के टीम ने प्रचार्य प्रोफेसर एसआरआइ रिजवी के साथ आरओ प्लांट का जायजा लिया। टीम में नवीन कुमार व पंकज कुमार है।
जायजा के दौरान प्लांट पूरी तरह खराब हो गया है। इसपर टीम ने नई मशीन लगाने की बात की है। इसमे पांच लाख की की लागत से आरओ प्लांट में नई मशीन लगाई जाएगी। टीम के सदस्य नवीन कुमार ने बताया कि इसमे नई मशीन लगाई जाएगी।
इसमे मौजूद खराब मशीन बनाने की स्थिति में नही है। उन्होंने बताया कि इसमे कार्य शुरू करने के निर्देश दे दिया गया है। चार दिनों के भीतर आरओ प्लांट शुरू हो जाएगा। वही 19 जनवरी 2022 को विधायक निधि से आरओ प्लांट का उद्घाटन किया गया है।
![]()




